दांत दर्द के लिए घरेलू इलाज || Home
Remedies for Toothache
जब भी दांतों में दर्द होता है तो व्यक्ति कुछ
खा नहीं सकता। दांत के दर्द के कारण हमेशा परेशान रहता है। यह भी संभव नहीं है कि
बार-बार होने वाले दांत दर्द के इलाज के लिए रोगी अपना काम-धंधा छोड़कर डॉक्टर के
पास चला जाए। इसलिए घरेलू उपचार की जरूरत पड़ती है। अगर आप भी परेशान हैं, तो
दांत दर्द के लिए घरेलू उपचार आजमा सकते हैं।
दांत में दर्द होना वैसे तो एक आम समस्या है,
लेकिन
ये बेहद असहनीय होता है। दांत दर्द की वजह से कई बार चेहरे पर सूजन भी आ जाती है।
यहां तक कि सिर में दर्द भी हो सकता है। दांत का दर्द किसी भी उम्र में हो सकता
है। विशेषज्ञों की मानें तो दांत दर्द होने पर तुरंत पेन किलर या एंटीबायोटिक दवा
खाने की बजाय घरेलू उपचार अपनाने चाहिए।
दांत का दर्द क्या है (What is
Toothache?)
आयुर्वेद के अनुसार, दांत में दर्द
वात दोष के कारण होता है। खानपान में सुधार, साफ-सफाई एवं
घरेलू नुस्खों से दांत के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।
दांत दर्द के प्रकार (Toothache Types
in Hindi)
दांत दर्द (Teeth pain) दो तरह के होते
हैंः-
इसमें दांतों में तेज दर्द होता है, जिसे
शार्प टूथ पेन (Sharp Tooth Pain) कहते हैं। यह कुछ खाते समय, या
बात करते समय एकदम तेजी से होता है।
इसमें दर्द ज्यादा गरम या ठण्डा खाना खाने के
कारण होता है। इस दर्द को डल टूथ पेन (Dull Tooth Pain) भी कहते हैं। यह
हल्का तथा ज्यादा लम्बे समय तक रहता है।
दांत दर्द के कारण
दांत में दर्द होने के ये कारण हो सकते हैंः-
स्वस्थ दांतों के लिए दांतों का ध्यान रखना
जरूरी होता है। दांतों का ख्याल नहीं रखा गया तो दांतों में कीड़े लगने का डर रहता
है। इससे दांतों में कैविटी हो जाती है। यह दांत के दर्द का कारण बनता है।
दांतों की जड़ों का कमजोर होना। गलत तरीके से
दांतों की सफाई करने से दांतों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं। इससे दांतों में दर्द
होता है।
दांतों के टूटने से भी दांतों में दर्द होता
है।
अक्ल दाढ़ (Wisdom Tooth) निकलने
के दौरान दांतों में असहनीय दर्द होता है।
अधिक मीठे खाने से भी दांत दर्द होता है। मीठा
खाने के बाद, खाने के अंश दांतों और मसूड़ों में रह जाते
हैं। यह कीटाणु अम्ल पैदा करते हैं, जो दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं। यह
संक्रमण दांतों की जड़ों तक पहुंच कर दांतों में दर्द पैदा करता है।
कैल्शियम की कमी के कारण दांत कमजोर पड़ जाते
हैं, जिस कारण दांतों में दर्द होता है।
दांतों में बैक्टीरिया के इन्फेक्शन के कारण
दर्द होने लगता है।
छोटे बच्चों में दांत दर्द के कारण
छोटे बच्चों में अक्सर दांत दर्द की समस्या
देखी जाती है। बच्चों के ज्यादा मीठा खाने, तथा दांतों की
साफ-सफाई सही से ना रखने के कारण बैक्टीरियल इन्फेक्शन होने का ज्यादा खतरा बना
रहता है। इस कारण उनके दांतों में कैविटी बन जाती है। इससे दर्द होने लगता है।
अक्ल दाढ़ क्या है? (What is Wisdom
Tooth in Hindi?)
अक्ल दाढ़ (Wisdom Tooth) सामान्य
रूप से 17 से 25 साल के बीच में आ जाती है। कई लोगों में यह 25 साल के बाद भी आती
है। ये काफी मजबूत होते हैं। यह दांत सबसे आखिरी में आते हैं, इसलिए
जब इन्हें जगह नहीं मिल पाती, तो यह मसूड़ों और दांतों पर दबाव बनाते
हैं। इससे असहनीय पीड़ा होती है।अक्ल दाढ़ आने का दर्द लगभग एक-दो दिन, या
कभी-कभी तीन दिन तक भी रहता है।
इसमें तेज दर्द के साथ-साथ सिर दर्द भी हो सकता
है। व्यक्ति को भोजन चबाने में तकलीफ होती है। मसूड़ों में सूजन आ जाती है। अक्ल
दाढ़ आने का दर्द कभी-कभी अचानक हो जाता है। कई बार यह दर्द धीरे-धीरे व
आराम से होता है। इसलिए हर 6 महीने में दांतों के डॉक्टर के पास जाकर इस समस्या का
पहले से ही पता लगाया जा सकता है।
दांत के दर्द के लिए घरेलू उपचार
एलोपैथिक उपचार में केवल दांत के दर्द को कुछ समय के लिए दबाया जाता है, और इसके लिए पेन
किलर, एनाल्जेसिक या एंटीबायोटिक खाने को बोला जाता है। एलोपैथिक दवाओं से
शरीर में साइड-इफ़ेक्ट होने का खतरा भी रहता है। इसकी बजाय दांत दर्द में तुरंत
आराम पाने के लिए घरेलू उपचार अपनाना
फायदेमंद होता है, जो ये हैंः-
लौंग (Cloves)
एक लौंग को दांत के नीचे दबाकर रखने से दांत
दर्द में तुरंत आराम मिलता है। लौंग का तेल भी दर्द को भगाने में प्रभावी होता है।
लहसुन (Garlic )
दांत में दर्द होने पर लहसुन को चबा लें। इसके
अन्दर मौजूद Allicin प्राकृतिक
जीवाणुरोधी एजेंट है। यह दांत दर्द को खत्म करता है।
हींग (Hing )
चुटकी भर हींग को मौसमी के रस में मिलाकर रूई
में लगा लें। इसे दर्द वाले दांत के पास रखें। यह दांत दर्द से तुरंत आराम दिलाने
का सबसे अच्छा घरेलू उपचार है।
हल्दी (Turmeric)
हल्दी एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है। हल्दी,
नमक
और सरसों के तेल के पेस्ट को दर्द वाले दांत पर लगाना चाहिए। यह दांत दर्द की दवा
की तरह जल्दी असर करता है और दर्द से तुरंत आराम दिलाता है।
आलू (Potato)
आलु को छोटे टुकड़ों में काटकर कच्चा ही अच्छी
तरह चबाएं। इससे कुछ देर में दांत दर्द से आराम मिल
जाता है.
प्याज (Onion)
प्याज अपने गुणों के कारण मुंह के जीवाणु एवं
बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं। दांत में दर्द होने पर प्याज के टुकड़े को दांत
के पास रखें, या चबाएं।
बेकिंग सोडा (Baking
Soda)
रूई को पानी में डालकर निचोड़ लें। इसमें
बेकिंग सोडा छिड़कें, फिर इसे दर्द वाले दांत पर अच्छी तरह घुमाएं।
इसके अलावा गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा डालकर उससे कुल्ला करें। दांत दर्द होने
पर दवा खाने के बजाय पहले इस घरेलू नुस्खे को आजमाएं, यह दांत दर्द
में तुरंत आराम पहुंचाता है।
काली मिर्च का पाउडर (Black
Pepper)
दांतों में ठंडा एवं गरम लगने से होने वाले
दर्द के लिए काली मिर्च पाउडर, और नमक को बराबर मात्रा में मिलाएं।
इसमें कुछ बूंद पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे दर्द वाली जगह पर लगाकर कुछ मिनट
के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से दांत दर्द जल्दी ठीक हो जाता है।
अमरूद की पत्तियां (Guava )
अमरूद के पेड़ की ताजी पत्तियों को साफ करके
मुंह में रख कर चबाएं।
अमरूद के पेड़ की ताजी पत्तियों को पानी में
उबालकर ठण्डा कर लें। इसमें नमक मिलाएं और कुल्ला करें। अमरूद के पत्तों में
एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके प्रयोग से दांत के दर्द में तुरंत आराम मिलता
है।
हाइड्रोजन पेरोक्साइड (Hydrogen
Peroxide)
हाइड्रोजन पेरोक्साइड से कुल्ला करें। यह दर्द
और सूजन को ठीक करता है। बैक्टीरिया को दूर करता है। इसके अलावा यह दांतों में लगे
Plaque एवं मसूड़ों से निकलते खून की समस्या को भी दूर करता है।
ठंडी सिकाई (Cold Compress )
दांत का दर्द यदि किसी चोट के कारण है तो आप
कोल्ड कंप्रेस कर सकते है ये आपको तुरंत दर्द में आराम देगा। इसके लिए आप दर्द
वाली जगह पर अपने गालों (Cheeks) पर कोल्ड कंप्रेस करके आराम पा सकते
है।
पिपरमेंट टी बैग
दांत के दर्द में आप पिपरमेंटटी बैग का उपयोग
कर सकते है ये भी आपको अस्थाई रूप से कुछ समय तक आराम देता है। इसके ले आप दर्द
वाली जगह पर पिपरमेंटटी बैग को कुछ समय तक रख कर आप दर्द से कुछ समय के लिए आराम
पा सकते है।
अजवाइन की पत्ती
दांत दर्द को दूर करने में अजवाइन की पत्ती का
उपयोग एक बहुत ही कारगर घरलू उपाय है जिसमे अजवाइन की पत्ती को दर्द वाली जगह पर
रख कर चबाने से दर्द में आराम मिलता है।
दांत दर्द में आपका खान-पान (Your Diet for Toothache)
दांत के दर्द से परेशान लोगों को अपना खान-पान ऐसा रखना चाहिएः-
मीठे और चिपचिपे पदार्थ का सेवन कम से कम करें।
बहुत ज्यादा ठण्डा और बहुत ज्यादा गरम चीजें ना
खाएं।
कुछ भी खाने के बाद अच्छी प्रकार कुल्ला करें।
दांद दर्द में आपकी जीवनशैली (Your
Lifestyle During Dental Pain)
दांत के दर्द के दौरान आपकी जीवनशैली ऐसी होनी
चाहिएः-
नियमित रूप से सुबह और सोने से पहले ब्रश से
दांतों की सफाई करें।
हर 6 महीने में अपने दन्त चिकित्सक से दांतों
का चेकअप कराएं।
दांत दर्द होने पर डॉक्टर से कब सम्पर्क करें?
(When to Contact Doctor in Dental Pain?)
अधिकांश लोग दांत में दर्द होते ही दर्द वाली
दवा खाने लगते हैं जबकि आपको पहले ऊपर बताए गए घरेलू उपाय (Dant Dard Ke
Gharelu Upay) आजमाने चाहिए। अगर इन घरेलू उपायों के बाद भी दांत दर्द से आराम ना
हो तो नजदीकी डॉक्टर से सम्पर्क करें। आप इन अवस्था में डॉक्टर से सम्पर्क कर सकते
हैंः-
यदि दांत का दर्द एक दिन से ज्यादा बना रहे,
और
घरेलू उपचार करने से आराम न मिल रहा हो।
मसूड़ों से खून एवं बदबू आ रही हो।
अक्ल दाढ़ के कारण होने वाला दर्द यदि बहुत अधिक हो रहा हो।
0 टिप्पणियाँ